Study Spot
Customized learning paths based on interests
क्या इंसान एलियन की तरह दिखते थे?
विचित्र मानव प्रजातियाँ
भारतीय प्रजातियों का डॉ.बी.एस गुहा के द्वारा किया गया वर्गीकरण वर्तमान में प्रमुख एवं सर्वमान्य माना जाता है। डॉ.बी.एस गुहा ने प्रजातियों के शारीरिक लक्षणों तथा वैज्ञानिक तथ्यों के गहन अध्ययन के आधार पर अधिक शुद्ध एवं तार्किक ढंग से भारतीय प्रजातियों का वर्गीकरण सन् 1944 में ‘जनसंख्या में प्रजातीय तत्व’ लेख में प्रकाशित किया। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ geographyandyou.com
Gurushala | 26 May 2021
कत्थक: भारत का सबसे प्राचीन शास्त्रीय नृत्य
भारतीय नृत्यकला: शास्त्रीय नृत्य
कथक नृत्य उत्तर प्रदेश का शास्त्रिय नृत्य है। कथा कहे सो कथक कहलाए। कथक शब्द का अर्थ कथा को थिरकते हुए कहना है। प्राचीन काल मे कथक को कुशिलव के नाम से जाना जाता था।
कथक राजस्थान और उत्तर भारत की नृत्य शैली है। यह बहुत प्राचीन शैली है क्योंकि महाभारत में भी कथक का वर्णन है। मध्य काल में इसका सम्बन्ध कृष्ण कथा और नृत्य से था। मुसलमानों के काल में यह दरबार में भी किया जाने लगा। वर्तमान समय में बिरजू महाराज इसके बड़े व्याख्याता रहे हैं। हिन्दी फिल्मों में अधिकांश नृत्य इसी शैली पर आधारित होते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org
Gurushala | 26 May 2021
चाँद से जुड़े रोचक तथ्य
चाँद: हमारा प्राकृतिक उपग्रह
चंद्रमा को लेकर कहानियों का संसार बहुत ही रोचक है। लेकिन इन सबसे परे चांद को लेकर विज्ञान की दुनिया ने भी बड़ी ही रोचक और यथार्थपरक जानकारी सामने रखी हैं। वैज्ञानिको का मानना है कि आज से 450 करोड़ साल पहले ‘थैया’ नामक उल्का धरती से टकराया और धरती का कुछ हिस्सा टूट कर अलग हो गया जो कि चाँद बना। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएं achhigyan.com
Gurushala | 26 May 2021
संगीत का इतिहास
संगीत की उत्पत्ति
भारत में प्राचीनकाल से प्रचलित संगीत शास्त्र का इतिहास वेदों की ओर जाता है । भारतीय संगीत शास्त्र से संगीत अभिव्यक्ति की नई शैलियों की खोज से पता चलता है कि मनुष्य की प्रतिभा कितनी ऊँचाई तक पँहुच सकती है । मनोरंजन के अलावा संगीत का प्रयोग मानव के व्यक्तित्व के विकास हेतु किया जाता था ताकि आन्तरिक सुख प्राप्त कर सके। इसकी एक दम सही ध्वनि प्रणाली और विस्तृत राग व भारतीय संगीत की तबला पद्धतियां इसे विश्व की अन्य आधुनिकतम संगीत पद्धति के बराबर का स्थान दिलाती हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ amp.in.google-wiki.info
Gurushala | 14 May 2021
भारत की अद्भुत चित्रकला
विचित्र व दुर्लभ चित्रकारी के रहस्य
भारत में चित्रकला का इतिहास बहुत पुराना रहा हैं। पाषाण काल में ही मानव ने गुफा चित्रण करना शुरु कर दिया था। होशंगाबाद और भीमबेटका क्षेत्रों में कंदराओं और गुफाओं में मानव चित्रण के प्रमाण मिले हैं। इन चित्रों में शिकार, शिकार करते मानव समूहों, स्त्रियों तथा पशु-पक्षियों आदि के चित्र मिले हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org
Gurushala | 13 May 2021
पृथ्वी के 5 सुरक्षा कवच
पृथ्वी का विशाल वायुमंडल
पृथ्वी को चारों ओर सैकड़ों किमी. की मोटाई में लपेटने वाले गैसीय आवरण को वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल गर्मी को रोककर रखने में एक विशाल 'काँच घर' का काम करता है, जो लघु तरंगों और विकिरण को पृथ्वी के धरातल पर आने देता है, परंतु पृथ्वी से विकरित होने वाली तरंगों को बाहर जाने से रोकता है। इस प्रकार वायुमंडल पृथ्वी पर सम तापमान बनाए रखता है। अधिक जानने के लिए यूआरएल पर जाएँ jagranjosh.com
Gurushala | 13 May 2021
भारतीय रचनाकारों की कहानी
भारत के कवि और उनका समाज में योगदान
हमारे भारत देश में कई ऐसे कवियों ने जन्म लिया है, जिन्होंने लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। इन्होंने अपनी कविताओं से लोगों को कुछ अलग तरह से सोचने पर मजबूर किया है। कविता इस देश की सबसे महान शैलियों में से एक है। भारतीय साहित्य का इतिहास भी 6वीं शताब्दी में महान महाकाव्य कविता में ही लिखा गया था। भारतीय साहित्य की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी विविधता है। जो देश की विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के कारण होती है। भारत में जन्में इन महानतम और लोकप्रिय भारतीय कवि ने हमें जीने का सही तरीका बताया है। इनकी कवितायेँ पढ़कर हम में एक नई सोच और क्षमता जाग्रत होती है। अधिक जानने के लिए यूआरएल पर जाएँ cthelistaademy.com
Gurushala | 13 May 2021
हमें समानता का अधिकार कहाँ से मिला?
मौलिक अधिकारों का महत्व
स्वतंत्रता का दिन आने से पहले ही भारत के संविधान का निर्माण का काम शुरू हो गया था. 16 मई 1946 को कैबिनेट मिशन के माध्यम से जो योजना स्वीकार की गई, उसमें मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, कबाइली और पृथक क्षेत्रों की प्रशासन व्यवस्था, संघ व्यवस्था, प्रांतीय व्यवस्था का खाका बनाने के लिए एक परामर्श समिति बनाने की बात कही गई थी, अधिक जानने के लिए यूआरएल पर जाएँ hindi.news18.com
Gurushala | 13 May 2021
विश्व की सबसे पहली इनपुट उपकरण
कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस
कंप्यूटर को हिंदी में कई नामों से जाना जाता है। जैसे – संगणक, अभिकलक, अभिकलित्र। कम्प्यूटर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. स्कूल से लेकर ऑफिस तक में इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है. और दैनिक कामकाज निपटाने के लिए घरों में भी कम्प्यूटर का उपयोग खूब किया जा रहा है. इसलिए हम सभी को अच्छी तरह से कम्प्यूटर का परिचय होना चाहिए. तभी हम इस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग ठीक ढंग से करने में कामयाब हो सकते है. साथ ही प्रतियोगि परिक्षाओं में भी कम्प्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते है. इस कारण भी कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरुरी हो जाता है. अधिक जानने के लिए यूआरएल पर जाएँ tutorialpandit.com
Gurushala | 13 May 2021
कभी ना रुकने वाली दशमलव अंक
पाई का मान
जापान के एक इंजीनियर ने पाई का पूर्ण मान निकालने की लगातार 90 दिनों तक जी तोड़ मेहनत की, लेकिन पाई की गणना खत्म नहीं हुई। इस दौरान उसने दशमलव के बाद पांच हज़ार अरब अंकों तक पाई का मान निकाला। खाद्य प्रसंस्करण कंपनी में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे 55 वर्षीय शिगेरू कोंडो ने अपनी इस गणना से 2700 अरब अंकों तक पाई का मान निकालने के एक रिकॉर्ड को भी तोड़ा। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ https://bharatdiscovery.org
Gurushala | 06 May 2021
अनकही यूनानी पौराणिक कथा
ग्रीक की मुख्य देवी और देवता
प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org/wiki
Gurushala | 03 May 2021
अंतरिक्ष टैक्सी
अंतरिक्ष शटल
अंतरिक्ष शटल संयुक्त राज्य अमरीका में नासा द्वारा मानव सहित या रहित उपग्रह यातायात प्रणाली को कहा जाता है। यह शटल पुन: प्रयोगनीय यान होता है और इसमें कंप्यूटर डाटा एकत्र करने और संचार के तमाम यंत्र लगे होते हैं।[1] इसमें सवार होकर ही वैज्ञानिक अंतरिक्ष में पहुंचते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों के खाने-पीने और यहां तक कि मनोरंजन के साजो-सामान और व्यायाम के उपकरण भी लगे होते हैं। अंतरिक्ष शटल को स्पेस क्राफ्ट भी कहा जाता है, किन्तु ये अंतरिक्ष यान से भिन्न होते हैं। इसे एक रॉकेट के साथ जोड़कर अंतरिक्ष में भेजा जाता है, लेकिन प्रायः यह सामान्य विमानों की तरह धरती पर लौट आता है।
Gurushala | 02 May 2021
सौरमंडल का सबसे महंगा क्षुद्रग्रह
दुर्लभ धातु क्षुद्रग्रह
पथरीले और धातुओं के ऐसे पिंड है जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं लेकिन इतने लघु हैं कि इन्हें ग्रह नहीं कहा जा सकता। इन्हें लघु ग्रह या क्षुद्र ग्रह या ग्रहिका कहते हैं। हमारी सौर प्रणाली में लगभग 100,000 क्षुद्रग्रह हैं लेकिन उनमें से अधिकतर इतने छोटे हैं कि उन्हें पृथ्वी से नहीं देखा जा सकता। प्रत्येक क्षुद्रग्रह की अपनी कक्षा होती है, जिसमें ये सूर्य के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। इनमें से सबसे बड़ा क्षुद्र ग्रह हैं 'सेरेस'। इतालवी खगोलवेत्ता पीआज्जी ने इस क्षुद्रग्रह को जनवरी 1801 में खोजा था। केवल 'वेस्टाल' ही एक ऐसा क्षुद्रग्रह है जिसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है यद्यपि इसे सेरेस के बाद खोजा गया था। इनका आकार 1000 किमी व्यास के सेरस से 1 से 2 इंच के पत्थर के टुकड़ों तक होता है। ये क्षुद्र ग्रह पृथ्वी की कक्षा के अंदर से शनि की कक्षा से बाहर तक है।
Gurushala | 02 May 2021
भारत में हुए विरोध प्रदर्शन
भारतीय इतिहास के बड़े आंदोलन
संविधान (Constitution) हमें विरोध करने का हक (Right To Protest) देता है और विरोध के लिए प्रदर्शन और धरना करने की इजाजत भी देता है लेकिन इसके लिए शर्तें हैं. संविधान कहता है कि सरकारें विरोध प्रदर्शन के हक को नहीं रोक सकतीं. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पिछले सालों में कई बार संविधानसम्मत तरीके से इस पर रुख जाहिर करता रहा है। अधिक जानकारी के लिए यरल पर जाएँ hindi.news18.com
Gurushala | 30 Apr 2021
भारत की करेंसी नोटों का इतिहास और उसका विकास
स्वतंत्र भारत में मुद्रित पहला बैंक नोट
रुपए शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द रुपिया से हुई है जिसका अर्थ है सही आकार एवं मुहर लगा हुआ मुद्रित सिक्का। इसकी उत्पत्ति संस्कृत शब्द रुपया से भी हुई है जिसका अर्थ चांदी होता है। भारत में रुपये के संदर्भ में संघर्ष, खोज और संपत्ति का बहुत लंबा इतिहास रहा है, जो प्राचीन भारत के 6ठी सदी ईसा पूर्व से चला आ रहा है। पेपर करेंसी कानून 1861 ने सरकार को ब्रिटिश भारत के विशाल क्षेत्र में नोट जारी करने का एकाधिकार दिया था। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ www.jagranjosh.com
Gurushala | 30 Apr 2021
दिल्ली के सुल्तान
दिल्ली सल्तनत
मोहम्मद ग़ौरी का गुलाम कुतुब-उद-दीन ऐबक, गुलाम वंश का पहला सुल्तान था। ऐबक का साम्राज्य पूरे उत्तर भारत तक फैला था। इसके बाद ख़िलजी वंश ने मध्य भारत पर कब्ज़ा किया लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप को संगठित करने में नाकाम रहा। पर इसने भारतीय-इस्लामिक वास्तुकला के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली सल्तनत मुस्लिम इतिहास के कुछ कालखंडों में है जहां किसी महिला ने सत्ता संभाली। 1526 में मुगल सल्तनत द्वारा इस साम्राज्य का अंत हुआ। अधिक जानने के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org/wiki/दिल्ली_सल्तनत
Gurushala | 30 Apr 2021
1857 का संग्राम
1857 विद्रोह
1857 का संग्राम ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी और अहम घटना थी। इस क्रांति की शुरुआत 10 मई, 1857 ई. को मेरठ से हुई, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गई। क्रांति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, लेकिन समय के साथ उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया। आइये
Gurushala | 30 Apr 2021
इटली का इतिहास
इटली: एक प्रसिद्द देश
इटली मे समुद्र तट, झीलों और पहाड़ियां एक असाधारण छुट्टी का दावा करती है। इतिहास, कला, भोजन, संगीत, आर्किटेक्चर, संस्कृति, पवित्र स्थलों, आकर्षक गांवों, सुरम्य चित्रण और दोस्ताना लोगों के साथ बातचीत करना – इटली में ऐसा करने के लिए बहुत सी बातें हैं। हालांकि इटली में घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक होता है, पर आप जब चाहे तब जाएं, आप इटली के अद्भुत रहस्यों से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसलिए, हम आपको इटली में आने के लिए कुछ सर्वोत्तम जगह पेश करते हैं। अधिक जाने https://blog.thomascook.in/hindi
Gurushala | 29 Apr 2021
प्राचीन मिस्र की सभ्यता
मिश्र, पिरामिड और ममी
प्राचीन मिस्र, नील नदी के निचले हिस्से के किनारे केन्द्रित पूर्व उत्तरी अफ्रीका की एक प्राचीन सभ्यता थी, जो अब आधुनिक देश मिस्र है। यह सभ्यता 3150 ई.पू. के आस-पास, प्रथम फैरो के शासन के तहत ऊपरी और निचले मिस्र के राजनीतिक एकीकरण के साथ समाहित हुई और अगली तीन सदियों में विकसित होती रही। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ https://hi.wikipedia.org
Gurushala | 29 Apr 2021