कोर्सेज़
गुणवत्ता कोर्स से कौशल बढ़ाएं
पृष्ठभूमि
गुरुशाला, ‘वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन’ की एक पहल है और इसे ‘प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन’ द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। गुरुशाला के सोच की शुरुआत 2012 से हुई थी, जब पूरे भारत में कम संसाधनों एवं कम आय वाले 151 विद्यालयों में एक डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम का पायलट किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सीखने के स्तर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करना था जिसके लिए विद्यालयों को टेक्नोलॉजी से युक्त किया गया और उच्च प्राथमिक गणित और विज्ञान के शिक्षकों को टेक्नोलॉजी और अभिनव समूह शिक्षण के द्वारा कक्षा में पढ़ाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
इन वर्षों में कार्यक्रम ने विभिन्न भौगोलिक, संस्कृतियों, भाषाओं एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं वाले विद्यालयों के साथ कार्य किया है। इस यात्रा के द्वारा अनुभव का एक समृद्ध भण्डार प्राप्त हुआ, यह उन समस्याओं के बारे में अंतर्दृष्टि देता है, जिनका भारतीय शिक्षक कक्षाओं में सामना करते हैं और उन समस्याओं को हल करने के लिए नवीन समाधान करते हैं। शिक्षकों के कौशल विकास और विभिन्न संसाधनों तक पहुंच एवं सहकर्मी शिक्षकों के साथ जुड़ाव हेतु एक एकीकृत मंच प्रदान करने की आवश्यकता महसूस की गई। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में इंटरनेट और स्मार्ट-फोन के बढ़ते उपयोग ने इस आवश्यकता को एक ऑनलाइन शिक्षक पोर्टल के विचार में बदलने का अवसर प्रदान किया। वर्ष 2019 में, इस विचार का वास्तविकता में रूपांतरण गुरुशाला के रूप हुआ।
वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन, इंडस टावर्स लिमिटेड और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के बारे में

वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन का मानना है कि मोबाइल संचार तकनीक दुनिया की मानवीय चुनौतियों का सामना करने में सहायक हो सकती हैं। सामाजिक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मोबाइल तकनीक का लाभ उठाना आवश्यक है। वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन नेटवर्क ने सामाजिक एवं कल्याण कार्य हेतु वोडाफोन की विशेषज्ञता को संयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। जैसा कि वोडाफोन का विस्तार निरंतर जारी है - मोबाइल से कनेक्टिविटी की ओर - वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन के पास समाज को लाभ पहुँचाने हेतु अब अधिक अवसर है। वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन शिक्षा, समानता और पहुंच से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करता है। वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन समाज और तकनीक में नवाचार लाने, ज्ञान का प्रसार करने और जीवन को बेहतर करने हेतु साझा मूल्यों के प्रति समाज को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.vodafone.in/about-us/vodafone-foundation

इंडस टावर्स एक स्वतंत्र कंपनी है जो सभी दूरसंचार ऑपरेटरों और अन्य वायरलेस सेवा प्रदाताओं को बुनियादी ढांचें से सम्बंधित सेवाएं प्रदान करती है। शुरुआत से ही,इंडस टावर्स ने अपने संचालन में सतत यानि कि दीर्घकालिक सिद्धांतों को अपनाया है। उनकी कई पहल चाहे वह टावरों में ऊर्जा का प्रबंधन हो , कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रम हो या बड़े पैमाने पर साइट पर कार्यबल के कौशल को बढ़ाने की बात हो,ये जो कुछ भी करते हैं स्थिरता उसका एक हिस्सा रहती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://www.industowers.com/

प्रथम, भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बनाया गया एक नवीन शिक्षण संगठन है। देश में सबसे बड़े गैर-सरकारी संगठनों में से एक के रूप में, प्रथम शिक्षा प्रणाली में मौजूद अंतरों को कम करने के लिए उच्च-गुणवत्ता, कम-लागत, और अनुकरणीय गतिविधियों पर केंद्रित है। प्रथम की स्थापना वर्ष 1995 में मुम्बई की बस्तियों में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई जिसका दायरा और भौगोलिक क्षेत्र दोनों निरंतर बढ़ रहा है। संगठन का लक्ष्य भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चे न केवल स्कूल में उपस्थित हों बल्कि सफल भी हों। यह लक्ष्य सरकार, स्थानीय समुदायों, माता-पिता, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और समाज के सदस्यों के साथ मिलकर के पूरा किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: http://pratham.org/