Courses
Grow skills with quality courses
दूरदर्शन का आविष्कार जॉन लोगी वेयर्ड ने किया था। भारत में दूरदर्शन की शुरुआत 15 सितंबर 1959 से हुई थी। दूरदर्शन भारत का आधिकारिक चैनल है जो 'प्रसार भारती' के अंतर्गत चलाया जाता है। दूरदर्शन का पहला प्रसारण 15 सितंबर 1959 को प्रयोगात्मक आधार पर आधे घण्टे के लिए शैक्षिक और विकास कार्यक्रमों के रूप में शुरू किया गया था।
भारत में टेलीविजन का इतिहास (Doordarshan in India) हमारे देश में टीवी प्रसारण का आरम्भ 15 सितंबर, 1959 को दिल्ली से हुआ था। इसे एक प्रयोगात्मक प्रसारण के रूप शुरू किया गया था, जिसे एक कम क्षमता वाले ट्रांसमीटर से दिल्ली के ही 21 कम्युनिटी टीवी सेट पर प्रसारित किया जाता था।