Courses
Grow skills with quality courses
रतौंधी, आंखों की एक बीमारी है। इस रोग के रोगी को दिन में तो अच्छी तरह दिखाई देता है, लेकिन रात के वक्त वह नजदीक की चीजें भी ठीक से नहीं देख पाता।
रतौंधी विटामिन ए की कमी से होता है। इस रोग में व्यक्ति को रात में दिखाई देना बंद हो जाता है। रतौंधी के लक्षण 1. रतौंधी के रोगी को दिन में तो साफ-साफ दिखाई देता है लेकिन रात में पास की चीजों को भी देखना मुश्किल हो जाता है। अगर समय पर इस बीमारी का उपचार नहीं किया जाए तो धीरे-धीरे रात में पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो सकता है। 2. इस रोग से ग्रस्त लोगों की आंखों की पलकों में कठोरता आ जाती है। पलकों में फुंसियां भी होने लगती हैं। रतौंधी से आंखों की पुतली की पारदर्शिता कम हो जाती है और कभी-कभी इसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचता है। 3. रतौंधी के शिकार अधिकतर छोटे बच्चे होते हैं इसलिए बच्चों में पोषण का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर इस बीमारी का जल्दी इलाज नहीं किया जाए तो आंखों को भारी क्षति पहुंचती है और औषधियां भी काम करना बंद कर देती हैं। 1. रतौंधी के रोगी को दिन में तो साफ-साफ दिखाई देता है लेकिन रात में पास की चीजों को भी देखना मुश्किल हो जाता है। अगर समय पर इस बीमारी का उपचार नहीं किया जाए तो धीरे-धीरे रात में पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो सकता है। 2. इस रोग से ग्रस्त लोगों की आंखों की पलकों में कठोरता आ जाती है। पलकों में फुंसियां भी होने लगती हैं। रतौंधी से आंखों की पुतली की पारदर्शिता कम हो जाती है और कभी-कभी इसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचता है। 3. रतौंधी के शिकार अधिकतर छोटे बच्चे होते हैं इसलिए बच्चों में पोषण का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर इस बीमारी का जल्दी इलाज नहीं किया जाए तो आंखों को भारी क्षति पहुंचती है और औषधियां भी काम करना बंद कर देती हैं।