Courses
Grow skills with quality courses
डायमंड रिंग पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने के कारण खग्रास सूर्यग्रहण की आकाशीय घटना घटित होत
पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आ जाने के कारण खग्रास सूर्यग्रहण की आकाशीय घटना घटित होते ही लोग रोमांचित हो उठे। असम के डिब्रूगढ़ में इकट्ठा हुए खगोलविद और आम लोगों ने सुबह 6:31 बजे से लेकर 6:34 बजे तक इस आकाशीय नजारे का लुत्फ लिया। वाराणसी में पूर्ण डायमंड रिंग का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यह आकाशीय नजारा सुबह 5:45 बजे शुरू हुआ और इसे देखने के लिए देशभर के अधिकांश हिस्सों के लोग सुबह सवेरे जाग गए थे। इसका समापन 7:24 बजे हुआ।
सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की। कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह घटना सदा सर्वदा अमावस्या को ही होती है।