Courses
Grow skills with quality courses
मानव पूँजी और आर्थिक संवृद्धि के बीच संबंध स्पष्ट करें। ” मानव पूँजी एवं आर्थिक संवृद्धि एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं अर्थात् एक ओर जहाँ प्रवाहित उच्च आय उच्च स्तर पर मानव पूंजी के सृजन का कारण बन सकती है तो दूसरी ओर उच्च स्तर पर मानव पूँजी निर्माण से आय की संवृद्धि में सहायता मिल सकती है।
किसी भी देश के तीव्र आर्थिक विकास में मानव पूंजी का विशेष महत्व है। ... अल्पविकसित देशों में आर्थिक विकास कम होने का कारण संसाधनों की कमी के साथ साथ कौशल तथा ज्ञान में कमी होना भी है । इन देशों द्वारा भौतिक संपत्ति के निर्माण पर अधिक बल दिया गया है जबकि विकास के लिए मानव पूंजी निर्माण पर अधिक बल दिये जाने की आवश्यकता है।